श्रीबंशीधर नगर उपकारा का विधायक ने किया उद्घाटन
गढ़वा, जून 20 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर उपकारा का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर जेल का उद्घाटन किया। मौके पर जेल आईजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद विधायक, जेल आईजी और अन्य पदाधिकारियों ने जेल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनंत ने कहा कि आज का दिन श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि उपकारा भवन काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुका था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा था। इस मुद्दे को उन्होंने विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद सरकार और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास से जेल को चालू कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.