देवरिया, जून 28 -- देवरिया, वाचस्पति मिश्र। देवरिया में पिछले 34 दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो बार आगमन हो चुका है। अपने दोनों दौरे में जहां उन्होंने जिले को 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी, वहीं अपनी जनसभाओं में वे विपक्ष पर जमकर हमलावर रहे। यही नहीं शुक्रवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद गोरखपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद व लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी से उनके आवास पर जाकर मिले। पूर्व सांसद से मुख्यमंत्री की मुलाकात सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक चर्चा में है। लोग इसके निहितार्थ तलाश रहे हैं। वहीं राजनीति के जानकार इसके पीछे ब्राह्मणों को अहमियत का संदेश मान रहे हैं। यह भी पढ़ें- अगली चुनावी बिसात का अर्थश्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का प्रभाव ...