गोपालगंज, मई 11 -- फुलवरिया।इलाके में चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत श्रीपुर पुलिस ने सोमवार को एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 5.8 ग्राम स्मैक बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान अहिरौली गांव निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अहिरौली तीन मुहानी के समीप ग्राहकों के बीच स्मैक बेच रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद ग्राहक फरार हो गए, जबकि आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बिहार की पहली एंटी ...