गोपालगंज, दिसम्बर 14 -- फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान के दौरान शराब के नशे में चार लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में गणेश डूंमर गांव निवासी दीपक कुमार राम एवं सत्येंद्र राम, भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी हरिकेश मंडल व कटेया थाना क्षेत्र के देउरवा गांव निवासी गोलू कुमार सिंह शामिल हैं। यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...