गोपालगंज, अप्रैल 11 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 9 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान बाइक सवार एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। वहीं, दीवान परसा गांव के पास एक व्यक्ति को शराब के साथ तथा श्रीपुर बंगाली कॉलोनी सहित अन्य स्थानों से तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों का मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...