गोपालगंज, फरवरी 11 -- फुलवरिया। श्रीपुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात कार्रवाई करते हुए फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव से शराब कांड के आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध शराब तस्करी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका मेडिकल जांच कराया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में गोपालगंज जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...