जहानाबाद, मई 2 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी नगर पंचायत के श्रीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मां के साथ मिलकर बेटे ने अपने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संदर्भ में घायल रमेश यादव का इलाज घोसी पीएचसी में कराया गया। घटना का कारण दस्तावेजों के रखरखाव एवं जमीन से संबंधित विवाद बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...