गोपालगंज, अप्रैल 21 -- फुलवरिया। एक संवाददाता श्रीपुर पुलिस ने सोमवार देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 9 मवेशियों को बरामद किया। इस दौरान तीन मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया। घटना मिश्रबतरहां बाजार स्थित चौक की है, जहां पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में लादे गए मवेशियों को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार तस्करों में शाहपुर बतरहां गांव निवासी सिराज आलम, नसरुद्दीन शाह व गोपालपुर थाना क्षेत्र के लाच्छपुर गांव निवासी कुर्बान आलम शामिल हैं। पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों का म...