गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मगहां गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी भीम कुमार सिंह शराब के नशे में धुत होकर गांव में उत्पात मचा रहा था, जबकि दूसरा टुनटुन सिंह जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित था। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों को थाना लाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में चनावे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...