गोपालगंज, मई 2 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वैन से लादकर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 12 मवेशियों को बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मिश्रबतरहां बाजार के मुख्य सड़क पर की गई। यह भी पढ़ें- दो मवेशी चोर गिरफ्तार, जेल गिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के पेउली गांव निवासी पवन कुमार और खैरटिया गांव निवासी जोखन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाई, जहां उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में वाहन मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।विशेष अभियान ए...