गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के मजिरवां खुर्द गांव में खतियानी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर मारपीट की गयी। इस घटना में गांव निवासी चंद्रबली शर्मा की पत्नी रिकेबिया देवी एवं उनकी बहू घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। इस संबंध में घायल रिकेबिया देवी ने श्रीपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने गांव के ही गणेश कुंवर, चुन्नू कुंवर, अनीश कुंवर और गायत्री देवी सहित कुल छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...