आदित्यपुर, दिसम्बर 24 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में बुधवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के 44 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल राज्यपाल के हाथों प्रदान किया गया, जबकि करीब 500 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि विश्वविद्यालयों का प्रयास होना चाहिए कि जमशेदपुर केवल एक नगर ही नहीं, बल्कि औद्योगिक चेतना का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि जमशेद जी टाटा ने यह सिद्ध कर दिया कि उद्योग केवल लाभ का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की सीढ़ी भी है।राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से आह्वान किया कि वे आसपास के गांवों को गोद लें, गरीब व वंचित वर्ग...