जमशेदपुर, जून 6 -- वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक बार फिर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने मलेशिया के स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के साथ एक प्रतिष्ठित समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीयकरण और वैश्विक शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- श्रीनाथ विवि और मलेशिया की आईएनटीआई यूनिवर्सिटी ने किया एमओयूसमझौते का समारोह एमओयू पर मलेशिया में आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर (इंटरनेशनल अफेयर्स) डॉ. जे. राजेश तथा स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज के डिप्टी वाइस चांसलर (एकेडमिक) प्रोफेसर डॉ. जमाल जैदी ने हस्...