रामपुर, जून 28 -- गौ सेवा परिवार फाउंडेशन के तत्वाधान में रविवार को कोसी मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीनाथ जी चित्रकला प्रतियोगिता एवं सनातन को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में कुल 350 छात्र-छात्राओं व प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रितभाग किया। श्रीनाथ जी चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भगवान श्रीनाथ जी के अत्यंत मनोहारी और कलात्मक चित्र बनाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही सनातन को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक संत की अमूल्य शिक्षाओं पर आधारित पुस्तक से पूछे गए सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपने उत्कृष्ट सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया। आयोजन में मौजूद अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए...