श्रीनगर में व्यापार सभा चुनाव को लेकर उत्साह, मतदान जारी
देहरादून, जून 12 -- श्रीनगर। शुक्रवार को श्रीनगर में व्यापार सभा चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह आठ बजे से कल्याणेश्वर धर्मशाला में मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें व्यापारी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दोपहर दो बजे तक चलेगा, जिसके बाद तीन बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। चुनाव परिणाम शाम करीब पांच बजे तक घोषित होने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए अनुज जोशी और दिनेश असवाल के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि सचिव पद पर सुमन जोशी और छवि अग्रवाल आमने-सामने हैं। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह बना हुआ है। यह भी पढ़ें- श्रीनगर में व्यापार सभा चुनाव को लेकर उत्साह, मतदान जारी सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.