पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर परिसर में दिव्यांग पेंशनधारियों को यूडीआईडी उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के ऑनलाइन सत्यापन हेतु 81 नए आवेदन प्राप्त किए गए। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दिवाकर राजपाल ने बताया कि शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के नए दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन लिए गए। साथ ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर यूडीआईडी कार्ड हेतु भी आवेदन लिया गया है। जिससे पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इस अवसर पर हड्डी रोग विशेषज्ञ डा रजत मोहन, स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेन्द्र मंडल, डा ज्ञानानंद चौपाल, राजेश कुमार गोस्वामी एवं वेक्टर बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.