देहरादून, मई 23 -- श्रीनगर। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत व बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं के मध्य शुक्रवार देर सांय हुई बैठक में न्यायिक व्यवस्थाओं, समस्याओं व आमजन को बेहतर न्यायिक सेवाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान डॉ. रावत ने अधिवक्ताओं की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने न्यायिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया। बार एसोसिएशन श्रीनगर के अधिवक्ताओं ने उपनिबंधक कार्यालय श्रीनगर में भूमि उपलब्ध कराने को ज्ञापन सौंपा। बैठक में अनूप पांथरी, विकास पंत, अर्जुन सिंह भंडारी, परमेश चंद्र जोशी, दीपक भंडारी, महेंद्र पाल सिंह रावत, ब्रह्मानंद भट्ट, सुबोध भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...