श्रीनगर, जनवरी 30 -- श्रीनगर में एक विवाद के बाद हिरासत में लिए गए पर्यटकों से कोतवाली परिसर में मारपीट की कोशिश कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लोग पर्यटकों को पुलिस जीप से जबरन खींचने की कोशिश कर रहे थे। बद्रीनाथ हाईवे पर गुरुवार को दिल्ली से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच कार ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दिल्ली के पर्यटकों को सरकारी जीप में बैठाकर कोतवाली ले आई। इस बीच वहां स्थानीय लोग की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने पुलिस पर आरोपियों को सौंपने का दबाव बनाया और जीप से पर्यटकों को जबरन बाहर खींचने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। हालात बेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.