पिथौरागढ़, जून 27 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। श्रीनगर में धारचूला के ग्राम स्तरीय उद्यमी व कुमाऊं विश्वविद्यालय सभा के सदस्य हरीश धामी को सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत आधारित डिजिटल सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाने व अन्तिम छोर तक नागरिक सेवाओं की प्रभावी पहुंच को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रीनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल महामहीम मनोज सिन्हा, जम्मू कश्मीर के पंचायती राज मंत्री जाविद अहमद दार व भारत सरकार के पंचायती राज सचिव विवेक भारद्वाज ने पंचायती राज केन्द्रित सेवाओं के क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर कार्य करने के लिए हरीश धामी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आठ राज्यों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...