श्रीनगर, दिसम्बर 12 -- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पराग डेयरी के समीप बीती गुरुवार रात्रि को गुलदार दिखने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग डरे सहमे अंधेरा होने के बाद अपने घरों की ओर निकल रहे हैं। इससे पूर्व में भी श्रीकोट, घसियामहादेव, भक्तियाना और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी नजर आई थी,जबकि खिर्सू ब्लॉक के कोटी गांव में बुजुर्ग महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था। लगातार गुलदारों के बढ़ने से लोगों में डर की स्थिति बनी हुई है। साथ ही श्रीनगर में प्रतिदिन आवागमन करने वाले नौकरी पेशे वाले लोग भी सहमते हुए दिनचर्या निर्वहन कर रहे हैं। स्थानीय शिवकांत कंडारी, प्रवीण रावत, अमित डुंगरियाल ने बताया कि वह कई बार गुलदार को सड़कों और बस्तियों के नजदीक देख चुके हैं, जिससे घरों के आसपास भय का माहौल बना रहता है। बताया कि वन...