देहरादून, मई 31 -- श्रीनगर। रविवार को रुद्रप्रयाग जनपद में हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद श्रीनगर पुलिस ने केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे यात्रियों को श्रीनगर में रोका है। कोतवाली प्रभारी श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में जारी भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों के वाहनों को सुबह दस बजे बाद श्रीनगर के एनआईटी मैदान और बद्रीनाथ राजमार्ग फरासू में रोका गया है। बताया कि मौसम सामान्य होने पर ही वाहनों को आगे के लिए जाने दिया जायेगा। यह भी पढ़ें- ऑरेंज अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...