पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।श्रीनगर पुलिस टीम पर हमला कर एक कांस्टेबल को जख्मी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सोलेंद्र मुर्मू एवं मनोज टुडु को कालीबाड़ी वार्ड नं एक जगेली से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दो मार्च को श्रीनगर पुलिस ने जगैली पंचायत के वार्ड संख्या एक कालीबाड़ी से एक शराबी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोग श्रीनगर थाना की घेराबंदी कर हो हंगामा करने लगा। पुलिस बल के साथ झड़प के दौरान एक कांस्टेबल आरिफ को चोट आई। इस दौरान श्रीनगर पुलिस को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसपास के थाना से पुलिस बल आने के बाद भीड़ हटाया गया। घायल कांस्टेबल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...