श्रीनगर, दिसम्बर 7 -- कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दो दिवसीय विधानसभा भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 113 करोड़ रुपये की सौगातें दी। कैबिनेट मंत्री ने फरासू में 90 लाख की लागत से बनने वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। योजना का निर्माण कार्य लघु डाल खंड श्रीनगर द्वारा किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि योजना तैयार होने के बाद फरासू गांव के खेत फिर से हरे-भरे दिखाई देंगे। डॉ. रावत ने क्षेत्रवासियों से अपने खेतों को न बेचने और खेती को बढ़ावा देने की अपील भी की। बताया कि पलायन रोकने और खेतों को आबाद रखने के लिए पहले स्वीत में पंपिंग योजना स्वीकृत की गई थी और अब फरासू के लिए यह सिंचाई योजना मंजूर हुई है। कहा कि हर व्यक्ति को आवास, उज्ज्वला कनेक्शन, शौचालय, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.