देहरादून, जून 19 -- श्रीनगर। नगर कोतवाली पुलिस ने हिट एंड रन मामले में आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते नौ जून को श्रीनगर निवासी राधा द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर बताया गया कि उनके पिता अनिल चौहान (48 वर्ष) तीन जून की शाम साइकिल से उफल्डा से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मालढय्या के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर...