श्रीनगर एयरपोर्ट पर पकड़े गए दो अमेरिकी नागरिक, मिला सैटेलाइट फोन; पूछताछ जारी
श्रीनगर, अप्रैल 19 -- श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक सैटेलाइट फोन बरामद किया गया, जिसके बाद यह ऐक्शन हुआ। दोनों को हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ हो रही है। सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी शख्स की पहचान जेफरी स्कॉट प्राथर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब यह दोनों एयरपोर्ट पर जांच से गुजर रहे थे, तभी इनके सामान में एक सैटेलाइट फोन मिला, जिससे अधिकारी चौंकन्ने हो गए। पूछताछ करने पर जब पर्याप्त जवाब नहीं मिला, तो दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों से आगे की पूछताछ की जा रही है और जानने की कोशिश हो रही कि आखिर में यह सैटेलाइट फोन उनके पास आया कहां से और इसके जरिए वह क्या कर रहे थे। एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने इन व्यक्तियों से पूछताछ की और बाद में उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.