नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्र सरकार ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सिविल एन्क्लेव के विस्तार को भी मंगलवार को मंजूरी दे दी है। सरकार ने परियोजना के लिए 1677 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्वीकृति दी है। इससे जम्मू-कश्मीर में विमानन क्षेत्र का विस्तार होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, नया सिविल एन्क्लेव प्रोजेक्ट 73.18 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया टर्मिनल भवन बनाया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 71,500 वर्ग मीटर होगा। इसमें 20,659 वर्ग मीटर का मौजूदा ढांचा भी शामिल रहेगा। नया टर्मिनल व्यस्त समय में लगभग 2,900 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा, जबकि इसकी वार्षिक यात्री क्षमता एक करोड़ (10 मिलियन) यात्रियों तक होगी। परियोजना के तहत एयरपोर्ट के एप्रन (विमान ...