देहरादून, जून 1 -- श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय श्रीनगर में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल और स्थानीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बहुमंजिला पार्किंग निर्माण, विद्युत स्टोर एवं कक्ष निर्माण कार्यों का रविवार को संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ट्रामा सेंटर स्थापना और पलायन रोकने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कहा कि श्रीनगर, उत्तरकाशी और कौड़ियाला में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को 'गोल्डन ऑवर' के भीतर बेहतर उपच...