देवघर, अप्रैल 16 -- मधुपुर, प्रतिनिधि । सीबीएसई द्वारा जारी 10वीं परीक्षाफल प्रकाशित होते ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। शहर के रामयश रोड अवस्थित श्रीधर क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने भी 10वीं सीबीएसई की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रौशन किया। संस्था के सफल छात्र-छात्राओं मे उज्ज्वल- 94.8%, आर्या 82.6%, प्रथम 78%, आर्यन 75.%, कुंदन 72%, तानिया, नूपुर मरोदिया 79% शिव, रौनक, अनन्य सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक अर्जित किया है। उज्ज्वल ने मदर्स इंटरनेशनल एकेडमी विद्यालय में टॉप तीन स्थान प्राप्त कर संस्था और विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्थान निदेशक अरविंद कुमार मिश्रा ने सभी छात्रों को सफल होने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। यह भी पढ़ें- संशोधित-कुरसेला : सीबीएसई परीक्षा में सुतारा मेंही मि...