देहरादून, मार्च 25 -- नई टिहरी। सुमन पार्क का लोकार्पण व यहां स्थापित क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन की मूर्ति का अनवारण टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने किया। पार्क के रेनोवेशन लगभग 2 करोड़ की लागत से हुआ है। इस मौके पर विधायक ने कहा कि नगर की सुंदरता के लिए यह पार्क अहम है और पार्क के रखरखाव पर सभी वर्ग विशेष ध्यान दें। कहा कि प्रदेश की धामी सरकार टिहरी विधानसभा के विकास के लिए निरंतर तत्पर है। पार्क के रखरखाव को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि जब डीडीए ने पार्क की डीपीआर बनाई तो इसके रखरखाव की व्यवस्था के लिए धनराशी नहीं रखी। जिससे पार्क को तभी पालिका हैंडओवर कर पायेगी। जब रखरखाव की जिम्मेदारी भी तय होगी व पार्क के संचालन के लिए डीडीए एक व्यक्ति यहां पर तैनात करेगी। डीएम नितिका खंडेलवाल ने पार्क के रखरखाव के लिए सभी से सहयोग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.