बहराइच, मार्च 7 -- बहराइच। रंगों व भाईचारे के पर्व होलिकोत्सव की श्रृंखला में शहर स्थित अति प्राचीन श्रीदेवी गुल्लावीर मंदिर में आठो मेला मंगलवार को आयोजित होगा। श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भव्य आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। यह आयोजन बड़े पैमाने पर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...