नई दिल्ली, अगस्त 18 -- फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बेबाक और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को दंग कर देने वाला बयान दिया। उन्होंने क्या कहा ये जानने से पहले आपको ये बात पता होनी चाहिए कि एक वक्त ऐसा था जब राम गोपाल वर्मा, श्रीदेवी के पीछे दीवाने थे। उन्होंने कुछ ये बात पब्लिकली कही थी। वहीं अब उनके सुर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं।श्रीदेवी के बारे में ये क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा? श्रीदेवी की जयंती के मौके पर जब राम गोपाल वर्मा से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की फिल्में देखकर उनकी याद आती है? इस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'नहीं! मैं उन लोगों के बारे में नहीं सोचता जिनकी डेथ हो गई है। जब उनकी मृत्यु हो जाती है तब वे मेरी जिंदगी से बाहर हो जाते हैं। मैं मृत लोगों के ब...