श्रीदत्तगंज में 70 मामलों का हुआ निस्तारण
बलरामपुर, मई 16 -- विद्युत उपकेंद्र श्रीदत्तगंज के शुक्लागंज बाजार में आयोजित विद्युत समाधान मेगा शिविर में नए विद्युत कनेक्शन, बिल संशोधन, मीटर खराबी, लोड वृद्धि तथा नाम-पता परिवर्तन से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया गया। अधिकारियों मौके पर कुल 70 मामलों का समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। चहटवा निवासी राम स्वरूप के बिजली बिल की त्रुटि को मौके पर ठीक किया गया, जबकि शुक्लागंज निवासी राजेश कुमार का खराब मीटर बदलने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। एसडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- विद्युत मेगा कैंप में 42 शिकायतों का हुआ निस्तारण, उपभोक्ताओं को मिली राहत यह भी पढ़ें- बिजली समस्याओं के समाधान को लगा विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.