श्रीजी बाबा आश्रम में राधा-माधव व्याहुला उत्सव का आयोजन
मथुरा, मई 21 -- पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर की प्रेरणा अग्रोहा विकास ट्रस्ट महिला समिति की ओर से श्रीजी बाबा आश्रम में भव्य भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राधा-माधव व्याहुला उत्सव में समिति की सभी सदस्याओं ने श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ सहभागिता कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी सखियों ने राधा-माधव के मधुर भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजन का केंद्र बिंदु राधा-माधव का व्याहुला रहा। इसके साथ ही ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार, श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या, छप्पन भोग, ठाकुर जी को नई पोशाक समर्पित करना, आकर्षक फूल बंगला तथा 32 ब्राह्मणों का भोज कराया गया। समिति की ओर से राधा जी को कन्यादान स्वरूप एक वाटर डिस्पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.