जमशेदपुर, अप्रैल 5 -- जमशेदपुर। शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय "श्रीजनी कार्निवल 2026 के अंतिम दिन 20 महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विभिन्न प्रकार के आकर्षक कपड़े, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जिसने आगंतुकों का मन मोह लिया। पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राजू मुखर्जी, ब्यूटी तिवारी और तापसी राय उपस्थित रहे। कार्निवल के दूसरे दिन, रविवार 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्णायक की भूमिका में देवांजली राय चौधरी रहेंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार संध्या में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर बनश्री सरकार, संदीप सिन...