जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- बनश्री सरकार एवं ग्रुप संस्था की ओर से दो दिवसीय श्रीजनी कार्निवल 2026 (चित्रांकन एवं नृत्य) का शुभारंभ शनिवार को सोनारी कागलनगर स्थित काली पूजा कमेटी हॉल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य ने किया। पहले दिन 20 महिलाओं ने प्रदर्शनी लगाई। इसमें आकर्षक कपड़े, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया, जिसने आगंतुकों का मन मोह लिया। चित्रांकन प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक राजू मुखर्जी, ब्यूटी तिवारी और तापसी राय रहे। दूसरे दिन रविवार को सुबह 8 बजे से नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसमें निर्णायक की भूमिका देवांजली राय चौधरी निभाएंगी। विजेताओं को रविवार को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर बनश्री सरकार, संदीप सिन्हा चौधुरी, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, गोबिंद मुखर्जी, शम्पा गांगुली, ...