बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। पूरब टोला स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर का 71वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा अध्यक्ष डॉ. परितोष सिन्हा द्वारा गौरी पूजन, गणेश पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त महाराज के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात समस्त उपस्थित चित्रांश एवं चित्रांशियों ने हवन में भाग लेकर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के उपरांत आयोजित सभा का संचालन संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मंदिर की स्थापना वर्ष 1955 में स्वर्गीय महादेव प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा प्रदत्त भूमि पर हुई थी। समय-समय पर सभा अध्यक्षों एवं मंत्रियों के समर्पण और समाज के सहयोग से मंदिर का निरंतर विकास हुआ है। उन्होंने कैलाश नाथ श्रीवास्त...