गढ़वा, मार्च 6 -- गढ़वा। श्रीचरण पादुका स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा आरती का आयोजन किया गया। पचपड़वा स्थित प्रार्थना गृह में पूजा आरती के बाद जिला मुख्यालय के नवादा मोड़ होते हुए चिनिया मोड़ स्थित प्रार्थना गृह पहुंच विशेष पूजा अर्चना की गई। मौके पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर आयोजित चिकित्सा शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने किया। शिविर में 837 मरीजों का इलाज किया गया। मौके पर रविंद्र नाथ द्विवेदी, सुरेंद्र चौबे, बीरेंद्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...