रुडकी, सितम्बर 24 -- रुड़की। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ की ओर से साहित्यकार डॉ. श्रीगोपाल नारसन को एक नवंबर को बिहार के बाराहाट में आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन में फणीश्वरनाथ रेणु सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान सतत हिन्दी साहित्य साधना के लिए दिया जा रहा है। विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र नाथ शाह ने बताया कि डॉ. नारसन लंबे समय से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। उन्हें इससे पहले महात्मा गांधी नेशनल लीडरशिप अवार्ड भी मिल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...