मुजफ्फर नगर, नवम्बर 2 -- श्री गुरू नानकदेव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु सिंह सभा द्वारा विशाल नगर कीर्तन निकाला । विभिन्न मार्गों में नगर कीर्तन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार की पूर्वान्ह 11.30 बजे गांधी कालोनी गुरुद्वारा से प्रारम्भ होकर विशाल नगर कीर्तन गांधी कालोनी, लिंक रोड, भोपा रोड, अंसारी रोड, रूडकी रोड, शिव चौक, गुरु तेग बहादुर मार्किट, झांसी रानी कोर्ट रोड से होता हुआ रात्रि आठ बजे रोडवेज गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में पांच प्यारे का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही श्री गुरुग्रन्थ साहिब पर पुष्पों की वर्षा की गई। इससे पूर्व नगर कीर्तन को निशान साहिब दिखाकर प्रारम्भ किया। नगर कीर्तन में शहर के मशहूर बैंडबाजा, पंजाब से आए बैग पाईपर बैंड व गुरू गोबिन्द सिंह पब्लिक स्कूल का दशमेश बैंड नगर की...