अमरोहा, नवम्बर 14 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। शहर में गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के संयोजन में गुरुवार को श्रीगुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन का गायन किया। मोहल्ला महादेव स्थित गुरुद्वारा परिसर में बाहर स्थान से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरु के अटूट लंगर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरु के अटूट लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर में निकाले गए नगर कीर्तन में पंच प्यारे, गुरु ग्रंथ साहिब का रथ शोभा बढ़ा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाहर से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन अहिंसा स्तंभ, कंचन बाजार, हरदेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.