समस्तीपुर, जुलाई 11 -- समस्तीपुर, हिसं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच संचालित ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली और गोरखपुर के रास्ते दोनों दिशाओं में चलेगी, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल अब 26 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर ग्रीष्मकालीन स्पेशल 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, पुरानी दिल्ली, गाजियाबाद...