श्रीगंगानगर, नवम्बर 4 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। यहां ब्लास्ट कर ट्रेन को उड़ाने की साजिश विफल हो गई। श्रीगंगानगर के की अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइ पर यह घटना हुई है। ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद ही ब्लास्ट हुआ और ट्रैक पर मौजूद सिमेंट के पिलर भी पूरी तरह बिखर गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रीगंगानगर के एसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। घटना के बाद इस रूट की ट्रेनों पर असर पड़ा है।ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद ब्लास्ट मिली जानकारी के अनुसार, धमाके से 45 मिनट पहले इसी ट्रैक से एक पैसेंजर ट्रेन गुजरी थी। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में इसकी आवाज पहुंची और ट्रैक पर लगे सीमेंट के पिलर पूरी तरह बिखर गए। पिलर के अंदर लगा सरिया भी बाहर आ गया। यह भी...