श्रीगंगानगर, फरवरी 26 -- इंडियन रेलवे ने श्रीगंगानगर से मथुरा-आगरा के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन शुरू किया है। यह ट्रेन परीक्षण के तौर पर चलाई जा रही है। इसमें श्रीगंगानगर के लिए केवल 60 सीटों का कोटा रखा गया है। यदि यात्रियों की संख्या अच्छी रही तो इसे स्थायी कर दिया जाएगा। यह ट्रेन अबोहर, सिरसा और अलवर के रास्ते चलेगी जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों और श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। श्रीगंगानगर से मथुरा पहुंचने में करीब 13 घंटे लगेंगे। गाड़ी संख्या 12486 श्रीगंगानगर-हुजूर साहिब नांदेड़ स्पेशल हर मंगलवार और शनिवार को दोपहर 2.30 बजे से चलकर रात 12 बजे मथुरा पहुंचती है। वहीं गाड़ी संख्या 12440 श्री गंगानगर (SGNR) से हुजूर साहिब नांदेड़ (NED) स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 13:25 बजे रवाना होकर 21:40 बजे हुजूर साहिब नांदेड़ पहुंचती है। इन ट्रेनों...