चंडीगढ़, जनवरी 21 -- राजस्थान के श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों से भरे एक कोच में धुआँ निकलने से अफरातफरी मच गई। ट्रेन को जींद के जुलाना रेलवे स्टेशन पर रोका गया और यात्रियों से भरे कोच को खाली करा लिया गया। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद आग बुझाने वाले उपकरण का उपयोग कर धुएं पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण में आ गई और आग फैलने की कोई घटना नहीं हुई। हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।ब्रेक सिस्टम में खराबी आने से उठा धुआं श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन सुबह 11 बजे जींद जंक्शन पर पहुंची। यहां से वह रोहतक जंक्शन की तरफ रवाना हुई। कुछ दूरी पर चलते ही जयजयवंती स्टेशन पर पहुंची तभी कोच नंबर चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.