मुंगेर, जून 15 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। रविवार देर रात श्रीकृष्ण सेतु पुल से पहले श्यामपुर के समीप तेज रफ्तार दो हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक बालू लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 फीट नीचे खेत में जा गिरा। दुर्घटना में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों हाइवा बेहद तेज गति से मुंगेर की ओर आ रहे थे। श्यामपुर के पास मोड़ पर ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। एक हाइवा सड़क पर ही क्षतिग्रस्त होकर खड़ा हो गया, जबकि दूसरा रेलिंग तोड़ते हुए नीचे खेत में पलट गया। बालू पूरे खेत में फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया क...