अमरोहा, जून 16 -- गजरौला। श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ सप्ताह में मंगलवार को छठे दिन की कथा में आचार्य दीपक महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन सुनाया। गोपी उद्धव संवाद व श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का प्रसंग भी सुनाया।शहर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर पंडित मोहित आचार्य व ज्ञान तिवारी ने विधि विधान संग भगवत गीता की पूजा कराई।कथा व्यास ने श्रीकृष्ण की रासलीला का वर्णन कर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण गोकुलवासियों के दिल में बसते हैं। कथा में दीपक अग्रवाल, नवीन कुमार गर्ग, मुनेश नाथ, गुड्डा भैया, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा, विजय चौहान, हेमलता चौहान, लता सिरोही, विश्वनाथ त्यागी, हेमंत त्यागी, श्वेता त्यागी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण व रुक्मणी विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए...