श्रीकृष्ण लीला की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
बहराइच, मार्च 25 -- फखरपुर, संवाददाता। न्याय पंचायत गजाधरपुर के राजस्व ग्राम अराई पंडित पुरवा में नवरात्र पर गांवट माता के स्थान पर सामूहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। पांचवे दिन कथाव्यास आचार्य रमेश चंद्र शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कंस के भय से वसुदेव ने अपने आठवें पुत्र श्रीकृष्ण को गोकुल गांव में अपने मित्र नंद बाबा एवं यशोदा मैया के पास यमुना पार करके नन्द महल में पहुंचाया और मां यशोदा से कन्या रूप में योगमाया ने जन्म लिया। कन्या को लेकर रात्रि में गोकुल से मथुरा आ गए। नन्द बाबा अति प्रसन्न हुए और अपने लाला के जन्मोत्सव में ब्राह्मण और अतिथियों को स्वर्ण दान व अन्न दान दिया। ब्रजवासी एवं ब्रजगोपियों में नंदमहल में जाकर बधाई गीत गाए और धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्म उत्सव मनाया। समस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.