औरैया, फरवरी 14 -- औरैया, संवाददाता। समरथपुर स्थित मंडी समिति के सामने शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कथा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। पंडाल को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। कथावाचक विपिन मणि ब्रह्मचारी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन धारण जैसे प्रसंगों का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखे और राधे-राधे तथा जय श्रीकृष्ण के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। कथावाचक प्रशांत अवस्थी ने धर्म, सत्य और कर्तव्य पालन का संदेश देते हुए समाज में नैतिक मूल्यों को अ...