श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में शिक्षकों-कर्मियों ने जताया विरोध
बेगुसराय, अगस्त 5 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी ने काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। शिक्षक संघ की जिला सचिव डॉ अर्चना कुमारी व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने बताया कि इस विधेयक के विरोध में 05 अगस्त से 08 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने इकाई सचिव डॉ. नीरजबाला तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों ने इकाई सचिव गोपाल कुमार के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इस निर्णय का विरोध तब तक किया जायेगा जबतक सरकार इसके प्रारूप को वापस नहीं ले लेती है। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में काला बिल्ला लगा किया काम यह भी पढ़ें- शिक्षकों और कर्मियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.