श्रीकृष्ण बाल लीला सुन झूम उठे श्रद्धालु व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने किया स्वागत
इटावा औरैया, मई 30 -- इटावा,संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय युवा संत श्री सुशील जी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में धाम वृंदावन से आए श्री रामजी द्विवेदी महाराज ने जब श्री कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया तो श्रद्धालु झूम उठे और नृत्य करने लगे। श्रीमद्भागवत कथा में भागवताचार्य अंतर्राष्ट्रीय युवा संत श्री सुशील जी महाराज ने प्रभु की बाल लीलाओं का बखान करते हुए श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियां और भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमें। कथा व्यास श्री ने भगवान श्री कृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने के बाद वासुदेव जी महाराज उन्हें गोकुल में नंद बाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.